कराची की एक ऐतिहासिक इमारत में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियों को खंडित किया गया है. पाकिस्तान दरवार इत्तेहाद के अध्यक्ष शिव कच्छी ने घटना की निंदा की और सरकार से कार्रवाई की मांग की. शिव कच्छी के अनुसार यह घटना पाकिस्तान की बहुसांस्कृतिक विरासत और धार्मिक सद्भाव पर हमला है.