डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के खिलाफ 3 सप्ताह से चल रहे सैन्य अभियानों को कम करने पर विचार कर रहे हैं. ट्रंप ने अमेरिका के लक्ष्यों में ईरान की मिसाइल क्षमता और रक्षा उद्योग को पूरी तरह नष्ट करना शामिल बताया है. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने मध्य पूर्व सहयोगी देशों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही है.