इजरायली के प्रधानमंत्री ने हमास को निहत्था और गाजा पट्टी को असैन्य क्षेत्र बनाने का संकल्प दोहराया है. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अमेरिका को ऑपरेशंस के बारे में बताएगा, लेकिन अनुमति नहीं मांगेगा. अधिकारियों के मुताबिक, गाजा में इजरायली गोलीबारी में सीजफायर के बाद से 236 फिलिस्तीनी मारे गए.