अबूधाबी में रहने वाले 29 वर्षीय अनिल कुमार ने यूएई लॉटरी में 240 करोड़ रुपये से अधिक का जैकपॉट जीता है. अनिल कुमार ने अपने इस बड़े इनाम को सही जगह निवेश करने और सोच-समझकर खर्च करने की इच्छा जताई है. वह अपनी पहली खरीद के रूप में सुपरकार लेना चाहते हैं और परिवार के साथ यूएई में समय बिताना चाहते हैं.