अमेरिका से हथियार और विमान खरीदने की योजना को स्थगित करने की खबर का रक्षा मंत्रालय ने खंडन किया है. रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि अमेरिका के साथ रक्षा खरीद संबंधी वार्ता रोकने संबंधी समाचार झूठे हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि खरीद के विभिन्न मामलों में मौजूदा प्रक्रियाओं के अनुसार प्रगति हो रही है.