भारत और चीन ने सीमा विवाद सुलझाने और सीमा निर्धारण के लिए विशेषज्ञ समूह गठन पर सहमति जताई है. दोनों देशों ने तीन व्यापार बिंदुओं के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने और निवेश सुविधाजनक बनाने पर सहमति बनाई है. सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने और भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान संपर्क बहाल करने पर भी बात बनी है.