बांग्लादेश में हिंदुओं को फिर निशाना बनाया गया है. पिरोजपुर जिले में हिंदुओं के कई घरों में आग लगा दी गई आधी रात को जब परिवार के लोग सो रहे थे, उपद्रवियों ने बाहर से दरवाजे बंद करके घरों में आग लगा दी लोग टिन की चादरों और बांस की बाड़ को काटकर जैसे-तैसे बाहर निकले, लेकिन उनका सामान खाक हो गया