येल यूनिवर्सिटी के ड्रॉपआउट और वियतनाम युद्ध में शामिल होने से इनकार करने वाले चेनी बड़े रिपब्लिकन नेता बन गए. चेनी, निक्सन के समय व्हाइट हाउस में असिस्टेंट थे, तो फोर्ड के समय सबसे कम उम्र के व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ थे. जॉर्ज डब्ल्यू बुश के समय उपराष्ट्रपति बने डिक चेनी का किरदार इराक पर आक्रमण के फैसले में अहम माना जाता है.