पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 198 लोगों की मौत हो गई. बुनेर जिले में सबसे अधिक 92 मौतें हुईं जबकि कई अन्य जिलों में भी बाढ़ से जानमाल का नुकसान हुआ है. बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत कार्यों के लिए प्रांतीय सरकार ने 50 करोड़ रुपये जारी किए हैं