एप्सटीन की नर्सरी में ट्रम्पेट प्लांट्स उगाए जाने का उल्लेख ईमेल्स में 3 बार दर्ज है. ट्रम्पेट प्लांट में पाए जाने वाले रसायन जैसे स्कोपोलामीन, एट्रोपीन और हायोसायमीन शरीर पर गंभीर असर डालते हैं. भारत में इसे धतूरा कहते हैं और इसे भगवान शिव से जोड़ा गया है. यह जहरीला होने के बावजूद धार्मिक महत्व रखता है.