डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने में अपनी असमर्थता स्वीकार करते हुए इसे सबसे कठिन संघर्ष बताया है. ट्रंप ने सभी नाटो देशों को रूस से तेल की खरीद बंद करने और आर्थिक प्रतिबंध लगाने की अपील की है. उन्होंने चीन पर पचास से सौ प्रतिशत टैरिफ लगाने का सुझाव दिया ताकि रूस-चीन के आर्थिक संबंध कमजोर हों.