अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों को अमेरिका में अतिरिक्त 10 % टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है. ट्रंप ने ब्रिक्स समूह पर अमेरिकी डॉलर के वैश्विक प्रभुत्व को चुनौती देने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि डॉलर का वैश्विक रिजर्व करेंसी का दर्जा खोना विश्व युद्ध हारने जैसा होगा.