जो केंट ने दावा किया कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर हमला झूठे परमाणु हथियार निर्माण के दावों पर किया था. ईरान न्यूक्लियर हथियार बनाने के करीब नहीं था और उस पर 2004 से परमाणु हथियार निर्माण पर रोक थी. केंट ने कहा कि इजरायल के दबाव में ट्रंप प्रशासन ने ईरान पर हमला किया और युद्ध को बढ़ावा दिया.