शंघाई में मेट्रो निर्माण के दौरान अचानक एक बड़ा सिंकहोल खुलने से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था. यह हादसा जियामिन मेट्रो लाइन के क्यूक्सिन रोड स्टेशन के निर्माण स्थल पर भूमिगत जल रिसाव के कारण हुआ था. सड़क के धंसने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें लोग खुद को सुरक्षित दूरी पर ले जाते नजर आ रहे हैं.