ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड ने होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इन देशों ने ईरान द्वारा किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हुए तुरंत ऐसी गतिविधियां बंद करने की मांग की है. बयान में कहा गया कि ईरान ड्रोन, मिसाइल और बारूदी सुरंगें बिछाकर वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही बाधित कर रहा है.