मेलबर्न के स्वामीनारायण मंदिर को नस्लीय अपशब्दों और हिटलर का चेहरा बनाकर भद्दा रूप दिया गया. बोरोनिया उपनगर में दो एशियन रेस्टोरेंट की दीवारों पर भी नस्लीय अपशब्द और भद्दे ग्रेफिटी पाए गए. हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है.