भारत ने UN की जनरल असेंबली की मीटिंग में होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल शिपिंग पर हमलों को लेकर चिंता जताई. भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि हमने सभी देशों से डिप्लोमेसी को बढ़ावा देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि भारत इस बात पर दुख जताता है कि लड़ाई में कमर्शियल शिपिंग को सैन्य हमलों का निशाना बनाया गया.