ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर हुए हमले में एक गार्ड की मौत हुई और एक इमारत को नुकसान पहुंचा है. ईरान के विदेश मंत्री ने रेडियोएक्टिव रिसाव की चेतावनी देते हुए इसका असर खाड़ी देशों की राजधानियों तक बताया. बुशहर संयंत्र फारस की खाड़ी के किनारे स्थित है और रेडिएशन का समुद्री जल पर प्रभाव व्यापक हो सकता है.