पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पुलिस ने अहमदिया समुदाय के 70 साल पुराने इबादत स्थल को ध्वस्त कर दिया. यह घटना मंगलवार को लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर गुजरांवाला जिले के बुटाला शर्म सिंह गांव में हुई. जमात-ए-अहमदिया ने इसकी कड़ी निंदा की. पाक की संसद ने 1974 में इस समुदाय को गैर-मुस्लिम घोषित किया था.