मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण हादसे में करीब दस लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है.ड्रमंडगंज के बड़का घुमान क्षेत्र में बोलेरो वाहन पर ब्रेक फेल ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी थी.टक्कर के बाद बोलेरो गिट्टी लदे ट्रक से टकराई और उसमें आग लगने से सवार यात्री जिंदा जल गए.