उत्तराखंड में मॉनसून के कारण भूस्खलन से कई रास्ते बंद हो गए हैं, जिससे यात्रा में गंभीर बाधाएं आई हैं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे बंद होने के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं यमुनोत्री मार्ग अवरुद्ध होने से गीठ पट्टी के ग्रामीणों को रसद सामग्री की आपूर्ति में समस्या हो रही है