उत्तराखंड के विकासनगर में एटीएम कार्ड फंसाने का बहाना बनाकर फेवीक्विक गैंग ने ठगी का खुलासा पुलिस ने किया. गैंग कार्ड रीडर में फेवीक्विक डालकर कार्ड जाम करता और पीड़ित का पिन नंबर चुराकर नकली कार्ड थमाता था. अंकित कुमार और प्राची सैनी नामक युवक-युवती की जोड़ी को सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से गिरफ्तार किया गया.