उत्तराखंड में तेज बारिश से अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां उफान पर हैं. उत्तरकाशी में बादल फटने से निर्माणाधीन होटल बह गया, 8-9 मजदूर लापता. यमुनोत्री मार्ग पर कई स्थानों पर तबाही के दृश्य सामने आए हैं. कुथनौर में बारिश से कृषि भूमि क्षतिग्रस्त, लेकिन जनहानि नहीं हुई.