देहरादून-मसूरी हाईवे भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त होने के बाद दो दिनों तक बंद रहा था. भूस्खलन और सड़क धंसने के कारण मुख्य मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई थी. हाईवे खुलने के बाद मसूरी में फंसे सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग अपने घरों को लौटने में सफल रहे.