उत्तराखंड में धराली से जुड़ी मुख्य सड़क टूटने के कारण गंगनानी के पास बैली पुल का निर्माण अंतिम चरण में है बैली पुल के बनने से बड़ी मशीनें और ट्रक धराली तक पहुंच सकेंगे, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता मिलेगी बचाव एवं राहत कार्यों में सेना, बीटीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित 800 से अधिक कर्मी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं