उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की मां और भाई ने गोली मारकर हत्या की। पुलिस को शक है कि यह हत्या झूठी शान या ऑनर किलिंग का मामला हो सकता है। फॉरेंसिक जांच में पता चला कि गोली युवती के सिर के बाईं ओर से मारी गई थी जबकि पिस्तौल उसके दाहिने हाथ में थी।