ओम प्रकाश राजभर ने आगामी रविवार को आजमगढ़ में सामाजिक समरसता महारैली आयोजित करने का ऐलान किया है राजभर ने दावा किया है कि इस रैली में एक लाख से अधिक लोग और दस हजार से ज्यादा ब्राह्मण शामिल होंगे राजभर अब केवल राजभर या ओबीसी के नेता नहीं रहकर सर्वसमाज में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं