यूपी में देवरिया सदर से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी दी गई है. त्रिपाठी ने कुछ दिन पहले देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर ओवरब्रिज के बराबर में बनी मजार को लेकर सवाल उठाए थे. धमकी देने वाले ने सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में भी आपत्तिजनक बातें लिखी हैं. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.