कानपुर कोर्ट में गंभीर बीमारी से ग्रसित युवक स्ट्रेचर पर पेश होकर जमानत प्राप्त करने में सफल रहा युवक पर पत्नी ने दहेज उत्पीड़न और अमानत में खयानत के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था ब्रेन हेमरेज के कारण युवक चलने-फिरने और बोलने में असमर्थ हो गया था और उसका इलाज पीजीआई लखनऊ में चल रहा था