उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कुठौंद थाना परिसर में थाना प्रभारी ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाई. थाना प्रभारी अरुण कुमार राय को खून से लथपथ हालत में मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया. घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई और पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है.