ग्रेटर नोएडा के बीटा टू थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एंडेवर कार का सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोग घायल हुए. हादसा सेक्टर अल्फा-2 में उस समय हुआ जब एंडेवर कार सामने से आ रही दूसरी कार से टकराई और अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित कार सड़क किनारे बैठे दो गाड़ियों की खरीद-बिक्री करने वाले लोगों को टक्कर मारते हुए जा भिड़ी.