SSC ने तकनीकी गड़बड़ियों के चलते 29 अगस्त को फेज 13 की परीक्षा तीन पालियों में फिर आयोजित की थी. छात्रों ने री एग्जाम में सर्वर हैंग होने और समय नहीं बढ़ाए जाने की शिकायत की है. हर शिफ्ट के लिए छात्रों से बैग जमा करने के नाम पर 30-30 रुपये वसूले जाने का आरोप लगा है.