अखिलेश यादव ने यूपी में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाने की मांग की है ताकि लोगों को इसके लिए समय मिल सके. उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी न हो इसलिए इसे शादी सीजन के बाद कराया जाए. अखिलेश ने बिहार में बीजेपी द्वारा एसआईआर का दुरुपयोग कर आरजेडी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.