उत्तर प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल को महिला आरक्षण के समर्थन में एक दिवसीय विशेष विधानमंडल सत्र बुलाया है. कैबिनेट ने महिला आरक्षण प्रस्ताव को बाई सर्कुलेशन स्वीकृत किया है. इसे राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. राज्यपाल की स्वीकृति के बाद विशेष सत्र में महिला आरक्षण प्रस्ताव सदन में पेश कर पारित कराया जाएगा.