लखनऊ पुलिस ने बिना शिनाख्त किए एक शव का अंतिम संस्कार कर दिया. ये शव नवीन नाम के व्यक्ति का था. नवीन यादव 24 जुलाई को लखनऊ आया था. यहां से उसे मुम्बई जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी. लेकिन उसकी हत्या कर दी गई. किराये को लेकर हुई झगड़े के बाद आरोपी नीरज और संजय ने नवीन की हत्या की थी.