लखनऊ की अंजना को CM योगी आदित्यनाथ ने नए साल के पहले दिन उनके मकान का कब्जा वापस दिला दिया. अंजना के पिता का मकान फर्जी दस्तावेज के जरिए हड़प लिया गया था, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गईं थीं. मुख्यमंत्री के आदेश पर प्रशासन और पुलिस ने तत्काल जांच कर अंजना को उनके मकान में प्रवेश दिलाया.