यूपी के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में राजा भैया के परिवार के करीब तीस लाइसेंसी हथियारों का विधिवत पूजन किया गया. शस्त्र पूजन में राजा भैया के समर्थकों के हथियार भी शामिल थे. इसका वीडियो भी सामने आया है.