कौशांबी जिले के चायल तहसील के एक मुस्लिम परिवार ने पुनः हिंदू धर्म अपनाने का निर्णय लिया है परिवार के मुखिया मेहदी अली पहले हिंदू थे, फिर मुस्लिम बने और अब फिर से हिंदू धर्म में लौटे हैं धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया वैदिक विधि-विधान के तहत दुर्गा मंदिर में हवन-पूजन और दीक्षा संस्कार से पूरी हुई है