कानपुर में एक युवक ससाइड की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने समय रहते अपनी सूझबूझ से उसे बचा लिया. पुलिस जब तक घटनास्थल पर पहुंची युवक फंदे पर लटक चुका था लेकिन पुलिस ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. एक कांस्टेबल ने युवक के पैरों के नीचे टीन का डिब्बा रख दिया और उसे ऊपर उठा कर फांसी के फंदे से उतार लिया.