कानपुर के किडनी ट्रांसप्लांट कांड में फरार आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में डॉ. अफजल और परवेज सैफई नोटों की गड्डियों के साथ नजर आ रहे हैं, जो अवैध कमाई का सबूत माना जा रहा है. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच तेज कर दी है और इसे गिरोह की सक्रियता का अहम सुराग माना है.