बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में बीजेपी विधायक दिनेश रावत के काफिले पर टोल बैरियर तोड़ने और मारपीट का आरोप लगा. घटना शनिवार को लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के बारा टोल प्लाज़ा पर हुई, जिसे सीसीटीवी में रिकॉर्ड किया गया. विधायक की गाड़ी टोल बैरियर तोड़कर आगे बढ़ी, पीछे आए समर्थकों ने टोलकर्मियों की पिटाई की.