अलीगढ़ में अपने पड़ोसियों को फंसाने के लिए मंदिरों की दीवार पर चार लोगों ने 'आई लव मोहम्मद' लिख दिया. आरोपियों को लगा कि ऐसा करने से मुस्लिम पड़ोसियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी. लेकिन जांच में पोल खुल गई. पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस का इस्तेमाल किया और असली गुनहगार को पकड़ लिया.