गोरखपुर में बहन के अफेयर से गुस्साए भाई ने उसे नहर में डुबोकर मार डाला. बहन की हत्या के बाद आरोपी भाई उसकी लाश के पास घंटों बैठा रहा और फिर पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया.