ग्रेटर नोएडा में सफाई के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दस क्विक रेस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) गठित कर काम शुरू किया है. क्यूआरटी उन जगहों पर सफाई करेगी जहां वर्तमान व्यवस्था के तहत सफाई नहीं हो पा रही है. क्यूआरटी की गतिविधियों की निगरानी के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है और जीपीएस से रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी.