प्रयागराज कमिश्नर और IG ने फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद पर राजस्व दस्तावेजों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार की है. रिपोर्ट में तत्कालीन सरकार और प्रशासनिक चूक की बात है. भीड़ को रोकने में पुलिस की नाकामी का भी जिक्र है. मौके पर अमेठी एसपी मौजूद नहीं थे और फतेहपुर एसपी भी देर से पहुंचे, जिससे भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका.