मथुरा के कोसीकलां में फरसा वाले बाबा की मौत को पुलिस ने सड़क दुर्घटना बताया है, हत्या की पुष्टि नहीं हुई है. बाबा ने नागालैंड नंबर कंटेनर को संदिग्ध मानकर रोका था, तभी पीछे से राजस्थान नंबर ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी थी. राजस्थान के अलवर निवासी ट्रक चालक और परिचालक घायल हैं, दोनों पुलिस की निगरानी में अस्पताल में उपचाराधीन हैं.