कोडीन युक्त नशीले कफ सिरप तस्करी के मामले में शुभम जायसवाल ने इलाहाबाद HC से गिरफ्तारी से बचने की मांग की है. शुभम जायसवाल पर यूपी के कई जिलों में संगीन धाराओं और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हैं. वाराणसी में 28 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है जिसमें शुभम जायसवाल और उसके पिता भी शामिल हैं.