सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर बीजेपी सांसदों ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया. मामला लखनऊ की सड़कों तक पहुंच गया, जहां डिंपल यादव के सम्मान में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं. बीजेपी के MLC सुभाष यदुवंशी ने मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को तंज कसा है.