बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में लाठीचार्ज के बाद प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है. नवाबगंज तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग और भारी पुलिस बल यूनिवर्सिटी परिसर पहुंचा और बुलडोजर भी साथ लाया गया. राजस्व विभाग की जांच में यूनिवर्सिटी परिसर के तालाब और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई है.