बांके बिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन फूल बंगले की परंपरा कामदा एकादशी से शुरू होकर चार महीने तक चलती है. साल 2019 से मंदिर में सुबह भी फूल बंगले में ठाकुर जी के दर्शन करने की नई परंपरा शुरू की गई थी. हाई पावर्ड कमेटी ने फूल बंगला बनवाने के शुल्क को 15 हजार से बढ़ाकर 1 लाख 51 हजार रुपये कर दिया.